उझानी बदांयू 7 जून।
कल दोपहर फिरोजाबाद के श्रद्धालुओं से मारपीट कर जेवर छीनने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
बताते चलें कि कल फिरोजाबाद के कलश विसर्जन करने आने वाले श्रद्धालुओं से किशोरी के फोटो खींचने से मना करने पर मारपीट कर अंगूठी, ब्रासलेट, मोबाइल छीनकर नो लोगों को घायल करने पर एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार के आदेश पर सीओ डॉ देवेन्द्र कुमार के निर्देशन में कछला चौकी इंचार्ज कपिल कुमार ने कछला के वार्ड नंबर तीन निवासी गोरव कश्यप पुत्र सियाराम, अज़ीम पुत्र आकीन,जुनेद पुत्र इकरार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। वहीं अन्य की तलाश पुलिस तत्परता से कर रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
