बिल्सी
नगर के बाईपास मार्ग मोहल्ला नंबर 8 स्थित साईं सद् भावना नर्सिंग होम में एक जटिल डिलीवरी काफी मशक्कतो से कराई गयी।जहाँ बच्चे का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। जिसमें महिला को कई अस्पतालों में सिजेरियन बताया तभी प्रसूता के परिजन क्षेत्र के अन्य कई अस्पतालों में दिखाने के बाद साईं सद् भावना नर्सिंग होम पहुँचे जहाँ प्रसूता को भर्ती कराया ।प्रसूता ज्ञान देवी पत्नी राजू अतरपुरा तहसील बिसौली निवासी का प्रसव कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने सफलत पूर्वक नॉर्मल किया। जन्म के बाद ज्ञात हुआ कि बच्चे को बहुत बड़ा साक्रोकोसीगेल टेराटोमा (वेकट्यूमर),डवल जेनाटिल ऑर्गेनस, अम्लिकलहर्निया और भी काफी दिक्कतें थी ।बच्चा देखने में एक तरह से अद्भुत और अकल्पनीय निकला।डॉक्टरों ने प्रसूता की पारिवारिक स्तिथि देखते हुए साईं सद् भावना नर्सिंग में ऑपरेशन न करके नॉर्मल प्रसव किया। प्रसूता की हालत बिल्कुल सकुशल है।नॉर्मल डिलीवरी के बाद प्रसूता के परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे।उन्होंने पूरी टीम का धन्यवाद दिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com