6 जून
बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात पुलिस और गोमांस तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। घटपुरी से औरंगाबाद मार्ग पर गश्त कर रही पुलिस टीम ने दो संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तभी बदमाशों ने पुलिस जीप पर फायरिंग कर दी। एक गोली जीप के बोनट पर लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया तथा दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया घायल बदमाश की पहचान नबाशे पुत्र अशरत के रूप में हुई है। वह मुराव गोटिया रहमा, थाना बिनावर का रहने वाला है। उसका फरार साथी बरेली का निवासी है। नबाशे पर गौ-तस्करी समेत एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाश से एक बाइक, तमंचा, चाकू और रस्सी बरामद की है। पुलिस का मानना है कि ये लोग गौ-तस्करी में संलिप्त थे। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
——-जिला संवाददाता सौम्य 
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

