यज्ञ यात्रा
बिल्सी , आर्य समाज गुधनी के तत्वाधान में होने वाले यज्ञ महोत्सव 2025 के प्रचार हेतु यज्ञ यात्रा निकाली गई ! जिसे नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्ञानवती देवी ओम प्रकाश सागर ने ओम पताका फहराकर आरम्भ कराया ! वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में भव्य यज्ञ यात्रा नगर के अंबियापुर तिराहे से साहिबगंज होते हुए तहसील परिसर में पहुंची जहां उप जिलाधिकारी रिपु दमन सिंह तथा क्षेत्राधिकारी बिल्सी पूर्व चेयरमेन अनुज वार्ष्णेय ने वृक्षारोपण ने वृक्षारोपण किया । थाना परिसर में भी वृक्षारोपण किया गयायज्ञ यात्रासीताराम चौराहा होते हुए अटल चौक से नगर भ्रमण करते हुए अंबियापुर तरह पर समाप्त हुई ! राहुल वार्ष्णेय, महेश चंद्र गुप्ता, अजीत सक्सेना तथा क्षेत्राधिकारी ने सभी के जलपान की व्यवस्था की ! बड़ी संख्या में आर्य समाज गुधनी के कार्यकर्ता, आर्य संस्कार शाला गुधनी के बच्चे आर्य वीर – वीरांगना दल की ब्रहमचारी व बेटियां तलवार चलाते हुए तथा अनेक प्रदर्शन करते हुए यात्रा में सम्मिलित रहे ! अगरपाल सिंह , अशोक कुमार सिंह, प्रश्रय आर्य , विश्वजीत आर्य ,विशेष आर्य ,किशन पाल आर्य, बद्री प्रसाद आर्य , गौरव उपाध्याय, आदि मौजूद रहे !

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

