प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सद्भभावना भवन पटिया वाली गली बदायूं स्थित सेवा केंद्र का 31वां वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया l अतिथियों का स्वागत छोटी सी कन्या सौम्या ने एक भाव नृत्य प्रस्तुत कर किया l इस अवसर पर पधारी उत्तर प्रदेश पश्चिम की जोन प्रभारी वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी सरोज दीदी ने सभी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान समय सहज राज योग के अभ्यास को बढ़ाने की आवश्यकता है जिससे संपूर्ण विश्व में सुख ,शांति की स्थापना हो सके lकार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त ने कहा कि जीवन यात्रा में चिंतन का ठहराव जरूरी है l दैनिक जीवन की व्यस्तता में मनुष्य को कम से कम 5 से 10 मिनट यह चिंतन अवश्य करना चाहिए कि हम स्व उन्नति के लिए क्या कर रहे हैं? यही चिंतन व्यक्ति को संसार के अन्य प्राणियों से श्रेष्ठ बनाता है l परमात्मा की कृपा से ही मनुष्य को सत्संग का अवसर मिलता है और सत्संग से ही मानव का विवेक जागृत होता हैl फलस्वरुप वह विवेकशील बनकर सत्य के मार्ग पर चलकर जीवन में सुख, शांति का अनुभव करता हैl सेवा केंद्र प्रभारी वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके करुणा दीदी ने इस अवसर पर पधारे हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया एवं कहा कि पूरे जनपद में ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र 30 वर्षों से जनमानस की निशुल्क सेवा कर रहा हैl वर्तमान समय की चुनौतियां का सामना करने के लिए सहज राज योग के प्रशिक्षण से जनमानस को सक्षम बना रहा हैl अब तक कुल 12 सेवा केंद्र तथा 50 से अधिक गीता पाठशालाएं तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर खोले जा चुके हैं l जिनमें 30 से अधिक ब्रह्मा कुमारीज बहने अपनी सेवाएं दे रही हैंl इस अवसर पर बीके पम्मी भैया, धर्मवीर ,बीके हिमांशु, बीके मुन्नालाल झा, दीनदयाल, माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के जिला अध्यक्ष मुन्नालाल शाक्य ,बीके किरण दीदी ,बीके ऊषा दीदी बीके अरुणा दीदी आदि सभी ब्रह्मा कुमार एवं ब्रह्माकुमारी भाई बहने उपस्थित रहेl


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com