उझानी बदांयू 1 जून।
उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ राजकुमार गंगवार के आफिस में शराब मुर्गा पार्टी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।
एक न्यूज चैनल पर वायरल वीडियो में अधीक्षक की मेज पर शराब की बोतल रखी है व भगोने में मुर्गे का मीट बताया जाता है। अगर ऐसा है तो वह नियम विरुद्ध है। सरकारी आफिस में इस तरह की पार्टी की कानून इजाजत नहीं देता।
वीडियो में कुर्सियां खाली हे, अंदर आफिस में गैस चूल्हा रखा है। टेबल पर एक थैली में हड्डियां रखी है। शायद पार्टी खत्म होने के बाद किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी होगी।
इस बाबत पूछने पर डॉ राजकुमार गंगवार ने बताया कि यह किसी की साज़िश है। पता कराया जा रहा है कि आफिस में यह काम कौन कर रहा है। हो सकता है मेरी अनुपस्थिति में किसी ने आफिस में पार्टी को अंजाम दिया हो।
जानकारी को सीएमओ डॉ रामेश्वर मिश्रा से मोबाइल पर सम्पर्क करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने काॅल रिसीव नहीं की।
बदांयू एक्सप्रेस ऐसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
राजेश वार्ष्णेय एमके।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com