1:52 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – शार्ट सर्किट से कैबिल में लगी आग, बाजार में अफरातफरी

उझानी बदांयू 1 जून।
नगर के स्टेशन रोड तिराहे पर रामप्रसाद अवनीश चंद्र सर्राफ के शोरूम में बाहर लगे मीटर की कैबिल में आग लग गई। बताते हैं कि शार्ट सर्किट से लगी आग से बिजली का मीटर धू-धू कर जल उठा।

आज सुबह 10.30 बजे अचानक दुकान के बाहर लगे मीटर की कैबिल में आग लग गई। पड़ोसी गुप्ता इलेक्ट्रॉनिक के स्वामी ने बिजली के मीटर में आग देख अपनी दुकान का सामान समेटना शुरू कर दिया। वहीं सामने मिठाई दुकानदार अमित माहेश्वरी ने अपनी दुकान के सिलेंडर से आग पर गैस का छिड़काव करना शुरू कर दिया। वहीं सर्राफ के कर्मचारियों ने भी आग पर गैस डालना शुरू कर आग पर समय रहते काबू पा लिया।
कैबिल व मीटर में आग लगने से सडक पर राहगीरों की भीड़ लग गई। बिजली विभाग को मोबाइल से सूचना देकर सप्लाई बंद कराई गई। ज्ञात रहे इसी जगह एक माह पहले भी ऐसा ही हादसा हो चुका है।


विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.