उझानी बदांयू 31 मई।
उझानी रेलवे स्टेशन पर बरेली जाने वाली पैसंजर ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म सीट पर बैठी महिला का पर्स कोई अज्ञात चोर उठाकर ले गया।
जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला अयोध्यागंज निवासी हुस्नवानो पत्नी आसिफ अली आज दोपहर 3 बजे शादी समारोह में शामिल होने के लिए बरेली जाने को पर्स लेकर निकली थी।
जिसमें कीमती आभूषण व नकदी थी। उन्होने बरेली जाने को खिड़की से टिकट लेकर स्टेशन पर बेंच पर जाकर बैठ गई। इसी दौरान अज्ञात चोर ने महिला का पर्स चोरी कर लिया।
पर्स में कीमती आभूषण व नकदी बताई जा रही है। महिला ने जीआरपी पुलिस में तहरीर दी है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com