बदायूं की बात- सुशील धींगडा के साथ
बदायूं में भ्रष्ट राजनेताओं और युवाओं की एक योजना में शामिल तथाकथित भ्रष्ट तंत्र की साठगांठ से कौशल विकास योजना को पलीता लगाने वाले शायद सच से सामने लाने से बुरी तरह तिलमिला से गए और इसी के चलते षेजनावृद्ध तरीके से एक शिकायत बदायूं एक्सप्रेस के नाम से पिछडा वर्ग निदेशालय को भेजी गई और इसके लिए मुझे फोन करके जानकारी दी गई जिसमें कहा गया कि हमने आपका क्या बिगाडा है जो निदेशालय को आपने शिकायत कर दी लेकिन जब मैने कहा कि मेरा काम सच को सामने लाने का है शिकायत करना मेरा काम नहीं है तो उन्होंने अपने किसी चेले के सहारे का उपयोग करते निदेशालय से मुझे पत्र भिजवाया है कि जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी से निमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया है।
मुझे और तो कुछ नहीं कहना है लेकिन एक बात आम आदमी के सामने लाना है कि निदेशालय से मुझे पत्र भेजा गया इसकी जानकारी पूर्व में कम्प्यूटर केंद्र संचालक माफिया को किस सूत्र ने दी इसकी जांच की जानी चाहिए।
माफिया से मेरा एक ही अनुरोध है कि उसको संरक्षण किसका यह वह जाने पर मेरे पास सच है जो देर में भले उजागर हो वह सामने जरूर आएगा। भगवान के नाम से शिक्षा की दुकान खोलकर बैठ जाने से माफिया की पुरानी और वर्तमान की हर बात आम आदमी के सामने लाने में मेरी तरफ से कोई कसर नहीं छोडी जाएगी।
No posts found.
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com