8:53 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। – के.डी. मोंटेसरी स्कूल में सफलतापूर्वक सम्पन्न

बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल्स समर कैंप के आठवां दिन के.डी. मोंटेसरी स्कूल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कैंप में बच्चों का दिन उत्साह, उमंग और रचनात्मकता से भरपूर रहा। सर्व प्रथम नगर के कवि श्रीदत्त शर्मा मुजतर बिसौलवी ने गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभी ने गणेश वंदना की और जायंट्स प्रार्थना की। तत्पश्चात श्रीदत्त शर्मा ने बच्चों को वैदिक मैथ की उपयोगिता बताई और कुछ आसान ट्रिक्स भी सिखाई। फिर उन्होंने ग्रुप के अध्यक्ष राहुल वार्ष्णेय की समर कैंप लगाकर बच्चों के कौशल विकास की पहल की बहुत प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उनका यह प्रयास समाज के लिए, बच्चों के लिए बहुत उपयोगी होगा। राहुल वार्ष्णेय ने कहा कि इस प्रकार के समर कैंप के द्वारा यह साबित हो जाता है कि सीखना सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं होता यह आनंद, जोश और सहभागिता से भी जुड़ा होता है। इस समय सभी विधाओं में बच्चों की भागीदारी और उत्साह देखने लायक है। इस अवसर पर ग्रुप के सचिव आदित्य वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष डॉ गौरव वार्ष्णेय, मुनीश वार्ष्णेय, क्षमा वार्ष्णेय, पिंकी वार्ष्णेय, गीता वार्ष्णेय, शैल कुमारी, कविता वार्ष्णेय, अंजलि वार्ष्णेय, नंदिनी वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.