1:52 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

कुवरगाँव – अहरुईया में हत्या की घटना का अनावरण

*थाना कुवरगाँव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अहरुईया में घटित हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आए 03 अभि0गण को मय आलाकत्ल रस्सी,दराती व घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा के सहित गिरफ्तार किया गया।*

दिनांक 18.05.2025 को वादी लीलाधर निवासी ग्राम अहरुईया थाना कुवरगांव जनपद बदायूँ द्वारा अपने पुत्र वीरभान के घर से गायब होने के सम्बन्ध में थाना कुवरगांव पर दिनाँक 19.05.2025 को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी । गुमशुदा वीरभान उपरोक्त का शव दिनाँक 19.05.2025 को ही थाना बिनावर क्षेत्रान्तर्गत मौहम्मदपुर ब्यौर में रेलवे लाइन के पास मिला था,जिसके पंचायतनामा व पोस्टमार्टम कार्यवाही करायी गयी,शव की शिनाख्त मृतक के पिता द्वारा अपने पुत्र वीरभान के रुप में की गई थी । जिसके सम्बन्ध में मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर दिनाँक 22.05.2025 को थाना कुवरगांव पर मु0अ0सं0 95/2025 धारा 103(1) बीएनएस बनाम सोनपाल व आदि 03 नफर पंजीकृत कराया गया था । अभियोग उपरोक्त के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजेन्द्र द्विवेदी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार के पर्यवेक्षण में टीमे गठित की गई। प्रभारी निरीक्षक कुवरगांव के नेतृत्व में विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर प्रकाश में आए 03 अभि0गण 1. भगवान दास पुत्र लीलाधर नि0 ग्राम अहरुईया थाना कुंवरगाँव जनपद बदायूँ 2. श्रीमती माया देवी पत्नी लीलाधर नि0 ग्राम अहरुईया थाना कुंवरगाँव जनपद बदायूँ 3. श्रीमती सोमवती पत्नी भगवान दास नि0गण ग्राम अहरुईया थाना कुंवरगाँव बदायूँ को मय घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल रस्सी, दराती तथा प्रयोग किया हुआ ई-रिक्शा बरामद कर जेल भेजा गया ।

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* मृतक वीरभान उपरोक्त दिनाँक 18.05.2025 को शराब पीकर घर पर आया था, मृतक वीरभान घर से सामान चुराकर भी शराब पीता था जिससे हम काफी परेशान थे और वह हमेशा अपने हिस्से की जमीन बिकवाने का दबाब बनाता रहता था । शराब पीने की आदत को लेकर मृतक वीरभान की भाभी सोमवती व भाई भगवानदास ने वीरभान को मारा पीटा और जान से मारने की नियत से छत से धक्का दे दिया था जिससे वह जीने में मुंह के बल गिरा था और चोट आने के कारण मृतक वीरभान की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी । जिससे बचने के लिये मृतक के भाई भगवानदास व भाभी सोमवती ने मृतक वीरभान को फंदे पर टांग दिया और अपनी मां माया देवी को बताया कि वीरभान फाँसी पर लटक गया है इसके बारे में किसी को बताना नहीं है, नहीं तो हम सब लोग फंस जाएंगे और भगवानदास ने अपनी पत्नी सोमवती व मां माया देवी के साथ मिलकर योजना बनाई थी कि वीरभान तो मर गया है चलो उसकी ससुराल से गहने जेवर ले आते हैं तब मृतक की मां मायादेवी व भाई भगवानदास मृतक की ससुराल से गहने जेवर ले आए और रात में मृतक की मां माया देवी व भाभी सोमवती व भाई भगवानदास तीनों ने मिलकर वीरभान के शव को छुपाने की नीयत से अपनी ई रिक्शा मे रखकर मृतक वीरभान के शव को जंगल ग्राम मोहम्मदपुर ब्यौर में रेलवे लाइन के पास फेंक दिया था और गांव में चर्चा फैला दी थी कि वीरभान कहीं गुम हो गया है जो नहीं मिल रहा है।

*गिरफ्तार किये गए अभि0गण का नाम व पता*
1. भगवान दास पुत्र लीलाधर नि0 ग्राम अहरुईया थाना कुंवरगाँव जनपद बदायूँ
2. श्रीमती माया देवी पत्नी लीलाधर नि0 ग्राम अहरुईया थाना कुंवरगाँव जनपद बदायूँ
3. श्रीमती सोमवती पत्नी भगवान दास नि0गण ग्राम अहरुईया थाना कुंवरगाँव बदायूँ

*आपराधिक इतिहासः-*
*भगवान दास पुत्र लीलाधर नि0 ग्राम अहरुईया थाना कुंवरगाँव जनपद बदायूँ*
1. मु0अ0सं0 156/15 धारा 325/324/323/504 भादवि थाना कुंवरगाँव बदायूँ ।
2. मु0अ0सं0 95/25 धारा 103(1) बी0एन0एस0 थाना कुंवरगाँव बदायूँ ।

*माया देवी पत्नी लीलाधर नि0 ग्राम अहरुईया थाना कुंवरगाँव जनपद बदायूँ*
1. मु0अ0सं0 95/25/25 धारा 103(1) बी0एन0एस0 थाना कुंवरगाँव बदायूँ ।

*सोमवती पत्नी भगवान दास नि0गण ग्राम अहरुईया थाना कुंवरगाँव बदायूँ*
1. मु0अ0सं0 95/25/25 धारा 103(1) बी0एन0एस0 थाना कुंवरगाँव बदायूँ ।

*गिरफ्तारी का दिनाँक व समय*
दिनांक 27.05.2025 को अभियुक्तागण का घर ग्राम अहरुईया थाना कुंवरगाँव बदायूँ ।

*बरामदगी का विवरण-*
घटना में प्रयुक्त रस्सी, दराती, व ई- रिक्शा बरामद की गयी ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार थाना कुवरगांव बदायूँ ।
व0उ0नि0 श्री योगराज सिंह
हे0का0 747 गिरिराज सिंह थाना कुंवरगाँव बदायूँ ।
का0 806 आयुष कुमार थाना कुंवरगाँव बदायूँ ।
म0का0 2088 दामिनी थाना कुंवरगाँव बदायूँ ।
म0का0 178 मीना पाल थाना कुंवरगाँव बदायूँ ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.