*
बदांयू 27 मई।
बदांयू में सूर्य देव की तपिश पर उमस भारी है। मौसम विभाग ने गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है। वहीं, कल से बारिश के भी आसार जताए हैं।
अगले तीन से चार दिनों तक मौसम में फेर-बदल जारी रहने वाला है। ज़िले में हो रही उमस भरी गर्मी और धूप छांव के बीच मौसम विभाग ने 29 से 31 मई के बीच गरज- चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
जिले में कहीं भी दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज नहीं किया गया, लेकिन उमस भारी चिपचिपी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है।
बुधवार के लिए ज़िले में तेज हवाएं चलने और गरज- चमक के साथ बूंदाबादी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक की हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

