राजीव सक्सेना
नरैनी (बदायूं)- विसोली सहसवान रॉड शरह बरौलिया ग्राम में बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए विधायक निधि से यात्री शेड का निर्माण किया गया था। जो आज जर्जर स्थिति में है।जो कभी भी गिर सकता है।इस यात्री शेड में दैनिक यात्रियों के अतिरिक्त सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया व शिशु मंदिर के बच्चे बस की प्रतीक्षा में बैठते हैं।यात्री शेड की जर्जर स्थिति को देखते हुए क्षेत्र वासियों ने यात्री शेड को गिराकर नया यात्री शेड बनाने मांग की हैं। क्षेत्र के निवासी सर्वेश फौजी,सुभाष चौधरी,संजय उपाध्याय, अनिल आचार्य, रविन्द्र कटिया,विनीत कटिया,रविन्द्र कटिया,मनोहर गुप्ता,वीरू ,विनोद पाठक,फिदा हुसेन,गुलशेर अली ने दुर्घटना से बचने को नए यात्री शेड बनाने की मांग की हैं।
[/video]
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com