7:41 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में बिजली के हालात रामभरोसे, अधिकारी कर्मचारियों के मोबाइल सिब्च आफ़।

**********************/
उझानी बदांयू 26 मई।

उझानी में बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी बेलगाम, तीन दिनों से पटरी से उतरी सप्लाई, कई मोहल्ला सुबह से बिजली को तरसे गर्मी से त्राहि-त्राहि बिजली घर के कर्मचारियों में ज्यादातर आउट आफ स्टेशन जो है उन्होंने अपने अपने मोबाइल बंद कर रखे हैं। आखिर उपभोक्ता जानकारी करें तो कहां।
नगर के ज्यादातर लोग बिजली घर पर जिम्मेदारों के फोन ना उठने पर मीडिया कर्मियों को बिजली आने की सूचना चाहते हैं। मगर जो समस्या उनके साथ वही मीडिया कर्मियों के साथ है। बिजली घर के कंट्रोल नंबर सहित जिम्मेदार अधिकारियों के मोबाइल नंबर ज्यादातर बंद हो चुके हैं जो खुले हैं वह मोबाइल उठाते नहीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.