6:15 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

अज्ञात लोगों के हमले में युवक गम्भीर रूप से घायल, हालात नाजुक

म्याऊं: अज्ञात हमलावरों ने नवयुवक पर जानलेवा किया, हमला। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भन्द्रा निवासी शालिम (22) वर्ष पुत्र निहालुद्दीन लगभग 8:00 बजे बीते दिन शुक्रवार 23 मई में को आलापुर गया था। जहां से वापस आते समय 9:30 बजे भन्द्रा गांव से लगभग 500 मीटर पहले। एक ईंट भट्टे के पास अज्ञात हमलावरों ने बाईक सवार शालिम को रोक लिया। जहां शालिम पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें सलीम की एक आंख में गंभीर चोट आई है। वहीं गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया। जिसमें काफी गहरी गर्दन पर जख्म हुई है। घायल युवक के परिजनों के अनुसार रोड पर एक कार आ गई थी। जिसके देखकर अज्ञात हमलावर शामिल को छोड़कर फरार हो गए। जब शामिल को हमलावरों ने छोड़ा तो शालिम ने घर वालों को फोन किया। जिसके बाद परिजनों बदायूं एक निजी अस्पताल भर्ती करवाया है। जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है। वहीं बताते है कि सोमवार को चौथे दिन भी शालिम की हालत में कोई सुधार नहीं है। वहीं घटना की तहरीर घायल के पिता ने उसहैत थाना अध्यक्ष को दे दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.