11:12 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले कराया नगर भ्रमण, धार्मिक भजनों पर थिरके श्रृद्धालु

उझानी बदांयू 25 मई। नगर के पुरानी अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर पर आज देवाधिदेव महादेव के परिवार की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले गाजे-बाजे के साथ उनका नगर भ्रमण कराया गया। मंदिर परिसर से शुरू हुई शिव-परिवार की शोभायात्रा में पूजन-अर्चन पंडित दिनेश चंद्र पाठक ने किया। मूर्तियों को फूलों से सजे रथ पर श्रृद्धालुओं में राजकुमार बंसल,अनिल माहेश्वरी,प्रान्जल गुप्ता, अभिषेक वार्ष्णेय, विवेक माहेश्वरी आदि ने विराजमान किया।

शोभायात्रा नगर के विभिन्न मंदिरों से होती हुई मंदिर प्रांगण में धार्मिक कार्यक्रम में परिवर्तित हो गई जहां मंत्रोच्चारण कर ज्योतिर्लिंग समैत शिव-परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। शोभायात्रा में भजनों की धुनों पर महिलाओं ने नृत्य भी किया। जगह-जगह श्रृद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा पर पुष्प बर्षा की गई। नवनिर्मित मूर्तियों की आरती उतारकर श्रृद्धालुओं ने प्रसाद का वितरण किया। दोपहर बाद शुरू भंडारे में भोलेनाथ के भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर बिंदू माहेश्वरी,बाला रानी वार्ष्णेय,पूनम वार्ष्णेय,निर्मला गुप्ता,कनक वार्ष्णेय,तनू माहेश्वरी,दीक्षा माहेश्वरी,दिव्या माहू, संदीप गुप्ता, कैलाशचंद्र माहेश्वरी, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता,अनिल गुप्ता,शेखर गुप्ता, गणेश गुप्ता, राजेश वार्ष्णेय, स्पर्श,अनिका,अवनी आदि मौजूद रहे।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस