बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बदायू में कौशल विकास योजना के संचालकों में कुछ भ्रष्टाचारियों और कम्प्ूटर संचालक माफिया की मिलीभगत योजना को पलीता लगा रही है लेकिन इमानदारों पर ना जाने कौन सा दवाब है कि बडे – बडे दावे करने वाले कम्प्यूटर संचालक माफिया की तरफ आंख उठाने का साहस नहीं कर पा रहे है जिसकों लेकर कुछ लोग इमानदारों को सुविधा शल्क के चश्में ने द्रष्टिविहीन होने का आरोप लगा रहे हैं तो कुछ लोग सत्ता से विहीन हो चुके विरोधी राजनेतिक दल और सत्ताधारियों के बीच मिलीभगत होने की बात कह रहे हैं। कौशल विकास योजना को बदायूं में पलीता लगाने वाले कम्प्यूटर संचालक माफिया को लेकर बताया जा रहा है कि योजना के कर्णधारों में शामिल कुछ भ्रष्टाचारियों का वृहद संरक्षण मिलने के बाद गैर जनपद के निवासी माफिया ने सपा शासन के दौरान गुन्नौर के एक प्रभावशाली सपा नेता के संरक्षण में कम्प्यूटर सेंटर शुरू किया था और आज प्रदेश में आधादर्जन जनपदों को माफिया की तूती बोल रही है। विभागीय मिलीभगत और संरक्षण के चलते माफिया ने पिछले दिनों वह काम कर दिखाया जो आज तक कौशल विकास योजना में कभी नहीं दिखा था और संचालक माफिया ने अपनी पकड के चलते एक जनपद के सारे कम्प्यूटर केंद्रों पर पंजीकृत युवाओं की परीक्षा केंद्र एक कराके अपने केन्द्र पर करा ली इससे पूर्व पंजीकृत छात्रों की परीक्षा पंजीकृत केन्द्र पर हुआ करती थी। चर्चा तो यह भी है परिणाम के प्राप्तांकों की सूची कई दिन बाद मुख्यालय को दी गई और मुख्यालय ने कम्प्यूटर संचालक द्वारा भेजी जाने वाली प्राप्तांकों की सूची भेजने में देरी पर चुप्पी साधकर को चुपचाप स्वीकार कर लिया।
No posts found.
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com