पूर्व में भी तहसीलदार पर वकील लगा चुके है भ्रष्टाचार के आरोप
45 दिन तक धरने के बाद हुआ था पूर्व में स्थानांतरण
बिल्सी
तहसील परिसर में बार एसोसिएशन के पदाधिकारी ने एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा जिसमें कहा कि तहसीलदार रविंद्र प्रताप सिंह द्वारा आम जनता व अधिवक्ता गणों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है तथा निर्वाण साधारण बाद पत्रावलियों को विलंब से दर्ज किया जाता है तथा पत्रावली से खतौनी बयान हलफ़ी फाड़कर फेंक दी जाती है और पत्रावली पर भी एवं साक्ष्य अभाव में निरस्त किए जाने का आदेश कर दिया जाता है तथा विवादित फाइलों में अनुचित लाभ प्राप्त कर विधि विरुद्ध आदेश पारित कर दिए जाते हैं तथा पूर्ण स्थापना प्रार्थना पत्र आर्थिक समझौता किए बगैर दर्ज नहीं होते हैं तथा एक वर्ष से अधिक पुरानी फाइलों में अनुचित धनराशि की मांग की जाती है। मांग पूरी न होने पर पत्रावली नष्ट कर दी जाती है। जिससे भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है ।तहसीलदार गत वर्ष भी तहसील बिल्सी में तैनात रहे थे उसे दौरान भी कार्यशैली ठीक न होने के कारण अधिवक्ता गढ़ द्वारा 45 दिन का बहिष्कार किया गया था। निवर्तमान जिलाधिकारी ने संज्ञान लेकर उक्त रविंद्र प्रताप सिंह को तहसीलदार बिल्सी के पद से अन्य तहसीलों को स्थानांतरित किया गया था किंतु पूर्व जिलाधिकारी द्वारा पुनः रविंद्र प्रताप सिंह को तहसीलदार बिल्सी के पद पर तैनात कर दिया गया उक्त तहसीलदार के खिलाफ तहसील बिसौली व दातागंज में भी विरोध हो चुका है। तहसीलदार दातागंज के पद पर रहते हुए भी भ्रष्टाचार में भूमिका संदिग्ध रही उनके पेशकार को रंगे हाथों रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा था। इसी आधार पर दातागंज तहसील से बिल्सी तहसील में तैनात किया गया। बीती 23 मई 2025 को दोपहर के समय उक्त तहसीलदार का नजदीकी लेखपाल चंद्र प्रकाश भी रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम द्वारा पकड़ा जा चुका है। इससे स्पष्ट है तहसीलदार पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार में लिप्त है। तहसीलदार की कार्यशैली से अधिवक्ता गणों में भारी रोष व्याप्त है। बार एसोसिएशन तहसीलदार की स्थानांतरण होने तक तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार रखेंगे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com