उझानी बदांयू 22 मई। कुंडा नरसिंहपुर की मेंथा फैक्ट्री में लगी विकराल आग को काबू करने को फायरबिग्रेड कर्मचारियों के तब हाथ पांव फूल गये कि पानी की व्यवस्था कहां से की जाए। क्योंकि आंधी बारिश से पूरे शहर की लाइट पूरी रात गायब रही। पुलिस प्रसाशन ने समझदारी से काम लेते हुए बदायूं रोड पर मोजूद राबिन छाबड़ा के वाटरपार्क, सिव्मिंग पूल से टेंकरो को जनरेटर से पंप चलाकर पूरी रात पानी भरवाया। रोबिन छाबडा ने खुद जनरेटर आपरेट कर अग्निशमन विभाग के दर्जनों टेंकरो में पानी भरवाया। अगर टेंकरो में पानी नहीं भरता तो हादसा ओर ज्यादा भयानक होता। क्योंकि बदायूं से पानी भरकर लाने में समय की बर्बादी होती।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com