2:54 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

अहमदगंज स्टार ने बेहटा चैंपियंस को 7 विकेट से हराया

बिल्सी
क्षेत्र के गांव बेहटा गोसाई में आयोजित बीजीपीएल-8 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को अहमदगंज स्टार ने बेहटा चैंपियंस को 7 विकेट से हरा दिया
मैच से पूर्व अहमदगंज स्टार के कप्तान सुमनेश यादव ने ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया
बेहटा चैंपियंस ने पहले खेलते हुए 9 ओवर में 56 रन बनाकर ऑल आउट हो गई इसमें गौरव ने 12 रन अनीश ने 7 रन और आमिर ने 4 रन का योगदान दिया अहमदगंज स्टार की ओर से गेंदबाजी करते हुए उपनेश ने 4 विकेट ने सुमनेश और केशव ने दो- दो विकेट राजकुमार ने 1विकेट लिया
इसके बाद 57 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी अहमदगंज स्टार ने निर्धारित लक्ष्य 7 ओवर में ही पूरा कर लिया इस प्रकार अहमदगंज स्टार 7 विकेट से विजई घोषित कर दी गई अहमदगंज स्टार की ओर से राजकिशोर ने 18 रन सचिन ने 9 रन और वास्तव में 23 रन का योगदान दिया
अहमदगंज स्टार की ओर से उपनेश यादव 4 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया
इस मौके पर शुभम पूरी, सुरेंद्र पाठक, प्रेम पाल शक्य सुमित गुप्ता ,अंकित गोस्वामी, संदीप पुरी,उमाकांत पुरी राजीव पुरी, जयप्रकाश शाक्य,धीरेंद्र शाक्य , पुलकित पंकज, मोनू पुरी आदि मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस