7:24 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर निकाली गई तिरंगा यात्रा

बिल्सी : ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य को समर्पित तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से निकाली गई। तिरंगा यात्रा जैसे-जैसे आगे बड़ी वैसे-वैसे लोग जुड़ते चले गए। तिरंगा यात्रा अंबियापुर चौराहा होती हुई बीआरसी केंद्र पहुँची। हर तरफ उत्सव जैसा नजारा था, हर हाथ में तिरंगा नजर आया हर दिल में भारत माता के प्रति प्रेम साफ दिखाई दिया। तिरंगा यात्रा में प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने कहा सेना के हमारे वीर जवानों ने जिस साहस, समर्पण और पराक्रम से देश की सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है, वह हम सभी के लिए प्रेरणा है। इस यात्रा के माध्यम से उनके शौर्य को नमन करते हुए, हमने यह संकल्प लिया कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए हम सदैव कृतसंकल्पित रहेंगे। इस अवसर पर डीपी भारती जी प्रदेश मंत्री, नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, मंडल अध्यक्ष राहुल शाक्य, ललतेश ठाकुर, प्रमोद गोस्वामी, निखिल सक्सेना उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.