1:38 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – मिशन इंग्लिश हाई स्कूल मे प्रारंभ हुआ समर्थन 2025

मिशन इंग्लिश हाई स्कूल बदायूं मे प्रारंभ हुआ समर कैंप 2025
चर्च रोड सिविल लाइंस स्थित मिशन इंग्लिश स्कूल में समर कैंप 2025 का भव्य शुभारंभ आज दिनांक 21 मई को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशिका श्रीमती शोभा फ्रांसिस की प्रार्थना द्वारा हुआ । तत्पश्चात प्रधानाचार्या सुश्री रितिका वेलिंग्टन तथा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों को शुभकामनाएं दी । विद्यालय द्वारा अन्य स्कूलों के बच्चों को भी समर कैंप में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है । इस कैंप के दौरान बच्चे स्पेशल इंग्लिश स्पीकिंग क्लासेस, क्रिकेट, फुटबॉल, ताइक्वांडो, नृत्य व संगीत वादन के अतिरिक्त कंप्यूटर, कुकिंग विदाउट फायर, क्राफ्ट वर्क इत्यादि की कक्षाएं भी आयोजित की गई है ।
आज प्रथम दिन समर कैंप का आनंद लेते बच्चों की एक झलक…

विज्ञापन एक्सप्रेस