दातागंज:पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बुधवार को भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा की शुरुआत दातागंज विधयक राजीव कुमार सिंह बब्बू भइया ने की। तिंरगा यात्रा में विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि हमारे सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सिद्ध कर दिया है कि भारत की सुरक्षा अटूट है। आज हर भारतवासी ऑपरेशन सिंदूर पर गर्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि जो हमें छेड़गा, हम उसे छोड़ेंगे नहीं। कहा कि पहलगाम हमले में नारी शक्ति की मांग का सिंदूर उजाड़ा था. जिसका बदला हमारी महिला शक्ति ने पाकिस्तान में घुसकर ले लिया है। कर्नल सोफिया कुरैशी एवं विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने जो ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसके फलस्वरूप आज पाकिस्तान मातम मना रहा है।भारतीय नारी दुर्गा का रूप है। हमारी तीनों जल, थल व वायु सेनाओं के अदम्य साहस से पाकिस्तान घुटनों पर आ गया। भारत में निर्मित ब्रम्होस मिसाइल ने जिस तरह पाकिस्तानी एयरबेस को निशाना बनाया तो पूरा विश्व लोहा मान गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com