अवगत कराना है कि दिनाँक 19.05.2025 को थाना अलापुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खर्खोली में आशा कार्यकत्री श्रीमती राजकुमारी पत्नी राघवेन्द्र जाटव का शव मक्का के खेत में मिला था। जिसके संबंध में अभियोग पंजीकृत कर मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्राप्त *पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतका की मृत्यु गला दबाने से दम घुटने (ASPHYXIA, ANTEMORTEM THROTTLING) के कारण होना पाया गया है तथा आंतरिक परीक्षण हेतु मृतका की डीएनए प्रोफाइल विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजी गयी है, परीक्षण रिपोर्ट आना शेष है*। घटना के अतिशीघ्र अनावरण हेतु 04 टीमें गठित की गयी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com