7:45 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवर गांव । छत पर सो रहे युवक को सांप ने कान में काटा झाड़-फूंक के चक्कर में गई जान

कुंवर गांव । थाना क्षेत्र के एक गांव में छत पर सो रहे युवक के कान में सांप ने काट लिया परिजन इलाज की जगह युवक की झाड़-फूंक कराते रहे जिससे युवक की जान चली गई ।
शनिवार रात थाना क्षेत्र के गांव कैली निवासी राजेश कुमार पुत्र रामोतार उम्र 22 वर्ष बिजली न आने के कारण छप पर सो रहे थे रात्रि करीब 11 बजे राजेश के कान में सांप ने काट लिया ।जिसके बाद युवक की हालत खराब होने लगी जहां परिजन रात्रि में ही युवक को बरेली निजी अस्पताल ले गए ।जिसके बाद परिजन युवक का इलाज की जगह झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ गए ।जिसके बाद युवक की मौत हो गई परिजनों ने कानूनी कार्यवाही के लिए पुलिस को बुलाया पुलिस ने सोमवार को शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया । युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है राजेश की लगभग दो वर्ष पहले शादी हुई थी राजेश पर छः माह का एक बच्चा है ।।

विज्ञापन एक्सप्रेस