उझानी बदांयू 19 मई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 22 मई को उझानी रेलवे स्टेशन के बर्चुअली लोकार्पण पर स्टेशन का निरीक्षण करने आई डीआरएम वीणा सिन्हा प्रेस से मुखातिब हुई। पश्चिमी युवा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिनव सक्सेना व संजीव आजाद ने डीआरएम को स्टेशन पर होने वाली असुविधा के बारे में एक ज्ञापन सौंपा। अभिनव सक्सेना ने कहा कि 05045 राजकोट समर स्पेशल,05074 बेंगलुरु स्पेशल,22076 बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेनों का उझानी ठहराव नहीं है। जबकि बदायूं जनपद का व्यवसायिक दृष्टि से उझानी प्रमुख नगर है। इससे व्यापारियों को बदायूं जाकर ट्रेन पकड़ने में दिक्कत होती है। इनका ठहराव उझानी कराया जाऐ। संजीव आजाद ने डीआरएम वीणा सिन्हा से कहा कि स्टेशन पर शीतल जल व फुट ओवरब्रिज की व्यवस्था की जाऐ। इससे यात्रियों को दिक्कत ना हो। वहीं टनकपुर मथुरा व लालकुआं आगरा फोर्ट को नियमित किया जाए। व्यापारी वर्ग की समस्यायों को सुनकर वीणा सिन्हा ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जो मेरे स्तर की है उसे तत्काल किया जाएगा। जो मेरे स्तर की नहीं उन्हें रेलवे बोर्ड को भेजकर मंजूरी दिलाने का प्रयास किया जाऐगा। डीआरएम वीणा सिन्हा ने नगर के व्यापार व मालगोदाम पर लोडिंग अनलोडिंग होने वाले सामान के बारे में भी जानकारी की। डीआरएम सिन्हा के निरीक्षण के समय उनके साथ वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी इज्जतनगर डॉ यू नाग, वरिष्ठ इंजीनियर सिंगनल प्रवेश कुमार, शुभम् कुमार सिंह, विपिन यादव,पवन श्रीवास्तव, एके सिंह, व उझानी के वाणिज्य प्रबंधक केपी सिंह मौजूद रहे।————————- राजेश वार्ष्णेय एमके।














badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
