4:25 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बेहटा ब्लू कैप्स ने बेहटा सुपर इंडियन को 5 विकेट से हराया

गांव बेहटा गुशाई में चल रहे बीजीपीएल-8 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को बेहटा ब्लू कैप्स और बेहटा सुपर इंडियन टीम के बीच मैच खेला गया जिसमें बेहटा ब्लू कैप्स के कप्तान राजा वाष्र्णेय ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया
पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेहटा सुपर इंडियन के टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनकी टीम 114 रन बनाकर आल आउट हो गई
जिसमें रामकिशन ने 12 रन शिवम ने 14 रन अनुभव ने 16 रन नोबिता ने 13 रन बनाए बेटा ब्लू कैप्स की ओर से गेंदबाज रवित 3 विकेट अरुण ने 3विकेट शिवम ने 1विकेट लिया इसके जवाब में 115 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी ब्लू कैप्स की टीम की शुरुआत अच्छी रही और उन्होंने शुरू के 11वीं ओवर में ही आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया जिसमें मनीष वार्ष्णेय ने 31 रन रवित शर्मा ने 39 रन अरुण ने 16 रन डब्लू ठाकुर 6 के साथ ही मैच को आसानी से जीत दिला दी
बेहटा सुपर इंडियन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रामकृष्ण ने दो विकेट मुदित असावा और अनुभव ने दो- दो विकेट लिए ब्लू कैप्स की ओर से रवित शर्मा को 39 रन और तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया
इस मौके पर अध्यक्ष शुभम पूरी, पुलकित गुप्ता, सुमित गुप्ता,ओम वार्ष्णेय,योगेश शाक्य,राधा कृष्ण,श्री कृष्ण,सुनील,मुकेश कुमार, शेर सिंह, उमाकांत पुरी, गोपालपुरी,निशु पुरी, सौरभ पुरी आदि मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस