10:10 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – अघोषित विधुत कटौती से गुस्साए ग्रामीणों ने किया उपकेन्द्र का घेराव

उझानी बदांयू 16 मई आज अघोषित विधुत कटौती के विरोध में हरगनपुर व जमरोली के ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से नगर के विधुत उपकेन्द्र का घेराव किया।
ग्रामीणों का कहना है एक सप्ताह से गाँव में विधुत सप्लाई वाधित है विधुत उपकेन्द्र पर कोई भी अधिकारी अपनी सीट पर न तो मिलता है और न ही कोई अधिकारी फोन उठाता है। आज शिकायत लेकर आऐ ग्रामीणों को अधिकारियों की कुर्सी खाली देख पारा चढ गया व ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
प्रधान चंद्रभान ने बताया कि मक्का की फसल को पानी ना मिलने से काफी नुकसान हो रहा है। इंजन इस्तेमाल करने पर डीजल का खर्चा अधिक आ रहा है। इस सम्बन्ध में कई बार एक्सईएन व एसडीओ को फोन द्वारा सूचना देनी चाही लेकिन किसी भी अधिकारी ने फोन उठाना उचित नहीं समझा।
इसे लेकर ग्रामीणों और बिजली कर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों ने बिजलीघर पर हंगामा करना शुरू कर दिया ‌। हंगामा होने पर बिजली कर्मचारी ने फोन करके कोतवाली पुलिस को बुला लिया। पुलिसकर्मियों के काफी समझाने पर ग्रामीणों का ग़ुस्सा शांत हुआ।
इस अवसर पर योगेंद्र,अजय पाल,शैलेन्द्र, मंगलीराम, राम स्वरूप, विनोद कुमार प्रधान, पूरन सिंह, इमरान, शिशुपाल, दयापाल,किशनलाल, महावीर, कौशल कुमार, सोनू,राजपाल आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।—–**** राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस