बिल्सी बदांयू 16 मई।
कासगंज के नदरई स्थित झाल के पुल पर हज़ारा नहर के किनारे सेल्फी लेते समय बदायूं के कस्बा बिल्सी की 30 वर्षीय महिला नहर में जा गिरी। वह परिवार सहित नई कार का मुहुर्त मारहरा दरगाह से कराकर वापस लौट रही थी उसी समय हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बिल्सी कस्बा निवासी 30वर्षीय शवाना पत्नी शाहने आलम के परिवार में नई कार खरीदकर आई थी। वह परिवार सहित कार का मुहुर्त कराने के लिए मारहरा स्थित शरीफ की दरगाह पर गये थे। मुहुर्त के बाद वह घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में पढ़ने वाले पिकनिक प्वाइंट झाल के पुल पर पहुंच गये। जहां शवाना हज़ारा नहर के किनारे खड़े होकर लगभग सात बजे सेल्फी ले रही थी। अचानक वह नहर में गिर गई। नहर में गिर जाने से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने डायल 112 पर काँल कर पुलिस को बुला लिया। महिला के नहर में गिरने की सूचना पर तहसील प्रशासन भी पहुंच गया। प्राईवेट और पीएसी के गोताखोर भी बुलाए गये। फिलहाल महिला शवाना की नहर में तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने बताया महिला की नहर में गोताखोरों द्वारा तलाश की जा रही है। सभी लोग बदायूं के बिल्सी के रहने वाले हैं। रात 12 बजे तक गोताखोर शवाना को खोजने में कामयाब ना हो सके।—————– अतुल कुमार वार्ष्णेय।














badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

