*शिकायतकर्ता मुनेन्द्र कुमार पुत्र मुन्ना लाल नि0 कस्वा व थाना उझानी,बदायूँ के साथ 20,000/- रुपयों की साइबर ठगी के प्रकरण में साइबर क्राइम पुलिस,बदायूँ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये 20,000/- रुपये की धनराशि को बैंक में होल्ड कराया गया।*
जनपद बदायूँ में बढ़ते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा जनसामान्य को समय-समय पर जागरूक तथा साइबर क्राइम पुलिस थाना बदायूँ को आवश्यक/त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है । जिसमें शिकायतकर्ता मुनेन्द्र कुमार के साथ दिनांक 15-01-2025 को ऑनलाइन फ्राड हुआ जिसमें आवेदक के 20,000/- रुपयों की साइबर ठगी की गयी थी जिसकी आवेदक मुनेन्द्र कुमार उपरोक्त द्वारा उसी दिन साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद बदायूँ आकर आपनी शिकायत दर्ज करायी। जिसमें थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ द्वारा त्वरित कार्यवाही कराते हुए आवेदक के साथ की गयी साइबर ठगी की धनराशि 20,000/- रुपये तत्काल सम्बन्धित बैंक में होल्ड/फ्रीज करा दिया गया तदुपरान्त दिनांक 15-05-2025 को होल्ड की गयी धनराशि 20,000/- शिकायतकर्ता के खातें में स्थानान्तरित करा दी गयी है ।
अपील- किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या , पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करे। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज करें।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
