बिल्सी बदांयू 15 मई। बिल्सी क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब दिल्ली जाने के लिए लोनी डिपो ने बिल्सी से दिल्ली के लिए रात्रि कालीन रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है। यह सेवा दिल्ली से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी।
लोनी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि बस संख्या UP 78 LN 0379 प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे लोनी डिपो से चलकर भजनपुरा, सीलमपुर, सीमापुरी होते हुए दोपहर 12:20 बजे आनंद विहार अंतर्राज्यीय बस अड्डा पहुंचेगी। वहाँ से यह बस संभल, बहजोई, इस्लामनगर होते हुए शाम 6:30 बजे बिल्सी पहुंचेगी।यही बस वापसी में रात्रि 8:00 बजे बिल्सी बाईपास स्थित गल्ला मंडी से दिल्ली के लिए रवाना होगी। इससे बिल्सी के यात्रियों को सीधे आनंद विहार पहुंचने में काफी सहूलियत मिलेगी।
नई बस सेवा के शुरू होने पर बिल्सी के व्यापारियों, समाजसेवियों और पत्रकारों ने प्रसन्नता जताई। व्यापारी नेता सुधीर सोमानी, लोकेश वार्ष्णेय, राजा बाबू वार्ष्णेय, दीपक चौहान, डॉ. उमेंद्र गुप्ता, अमित वार्ष्णेय, लव कुमार वार्ष्णेय, नवरत्न वार्ष्णेय, रंजीत वार्ष्णेय सिक्की,लोकेश बाबू ने इस पहल को सराहते हुए कहा कि “बिल्सी में निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टेशन के चालू होते ही लंबी दूरी की और भी बस सेवाएं शुरू होंगी, जिससे क्षेत्र का सीधा संपर्क महानगरों से स्थापित हो सकेगा।उन्होंने कहा कि लोनी डिपो जल्द ही और दो बसों का संचालन करें जिससे क्षेत्रवासियों को और राहत मिल सके।——————— अतुल वार्ष्णेय
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

