बिल्सी
बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम बैंन में जागन सिंह की पशुपालन में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई, जिससे पशु शाला में रखा भूसा और बटे जलकर राख हो गए । ग्रामीणों की सहायता से पशुओं को खूंटा तोड़कर बचा लिया गया। गनीमत रही कि किसी भी प्रकार की पशुओ को कोई हानि नहीं हुई। जागन सिंह ने बताया कि अचानक झोपड़ी नुमा पशुशाला में आग लग गई। ग्रामीणों की सहायता से बमुश्किल पशुओं को बचाया गया।
———- अतुल वार्ष्णेय
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

