उझानी बदायूं 15 मई। नगर में आज दोपहर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। एक वृद्ध महिला को दो युवकों ने अपनी चिकनी चुपड़ी बातों से ( हिपटोनाइज) मंत्र-मुग्ध कर कागज के नोटों की गड्डी थमाकर महिला के गले से सोने की जंजीर व अंगूठी ले उड़े। ताज्जुब टप्पेबाजों के होंसले इतने बुलंद थे कि महिला को ठगकर कोतवाली के गेट पर ई-रिक्शा से छोड़कर रफ़ूचक्कर हो गये। जानकारी के अनुसार मोहल्ला अहीर टौला निवासी रामप्रकाश की पत्नी राम बेटी दोपहर 12 बजे सब्जी मंडी आई। बाहर मिले दो युवकों ने अम्मा अम्मा कहकर बातों में उलझाकर उन्हें ई-रिक्शा से रेलवे स्टेशन ले गये वहा अपनी बातों से मंत्र-मुग्ध कर बदले में ज्यादा रूपयों का लालच देकर उनसे सोने की जंजीर व अंगूठी उतरवा ली। नोटों के साइज की कागज की गड्डी थमाकर ई-रिक्शा में बैठाकर कोतवाली गेट पर छोडकर रफूचक्कर हो गये। काफी देर बाद पीड़ित महिला को अपने साथ ठगी का एहसास हुआ तो बेटों को बुलाया। व कोतवाली पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए दोनों टप्पेबाजों का हुलिया बताया। महिला के बेटे राहुल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सोंप कार्रवाई की गुहार लगाई है,वहीं पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।












badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com