यज्ञ महोत्सव 2025
*
🌷बिल्सी,यज्ञ तीर्थ गुधनी में आर्य समाज के तत्वधान में होने वाले यज्ञ महोत्सव 2025 के निर्देशक आचार्य संजीव रूप अपने सहयोगियों के साथ जनपद भर में जनसंपर्क कर रहे है ! आज बिल्सी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को आमंत्रण दिया !महोत्सव के निर्देशक अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने बताया यज्ञ महोत्सव का उद्देश्य समाज में शिक्षा संस्कार का प्रसार तथा पर्यावरण की शुद्धि है । थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा यज्ञ तो सब सुखों का मूल है ! मनुष्य को आध्यात्म अत्यंत आवश्यक है ! हम चाहे किसी भी पद पर रहे बिना आध्यात्मिकता के हम किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त नहीं कर सकते । ग्राम खैरी ,बमेढ़, सिमर्रा भोजपुर,धनौली परौली,अंबियापुर, आदि ग्रामो में श्रद्धालुओं को यजमान बनाया गया !















badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

