मदर एथीना स्कूल में विद्यार्थियों ने कैमिस्ट्री, सामाजिक विज्ञान एवं आई0टी0 में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए
मदर एथीना स्कूल में बोर्ड परीक्षा में कक्षा-12 में मीनल, नंदिनी एवं ओजस्व ने कैमिस्ट्री में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इसके अलावा कक्षा-10 में देवांग वशिष्ठ एवं वंश राज द्वारा सामाजिक विज्ञान में तथा वंश राज द्वारा गणित में एवं देवांग, वंश राज एवं उल्मा द्वारा आई0टी0 में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय की गरिमा को बनाये रखा।

विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को इस अतुलनीय सफलता के लिए बधाई देते हुए शिक्षकों को भविष्य में और अधिक प्रयासों के साथ और बेहतर परिणाम के लिए अभिप्रेरित किया।






badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
