9:53 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में रहा दस मिनट का ब्लैक आउट

बिल्सी
प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर 8 बजे ब्लैकआउट कर दिया गया। जिसके चलते नगर क्षेत्र में में चारों तरफ अंधेरा छाया रहा।वही सड़कों पर कुछ वाहन दौड़ते नजर आए।ब्लैकआउट का समय 8:बजे से शुरू हुआ जो 8 बजकर 10 मिनट तक रहा। ब्लैकआउट से पूर्व इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ लोगों को ब्लैक आउट के बारे में जागरूक किया और स्वयं अंबियापुर चौराहे पर उपस्थित रहे।। उन्होंने कहा पुलिस प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरीके से तैयार है और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी सेवा में हमेशा तत्पर रहेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.