2:12 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

फाइनेंसर पर पेट्रोल डालकर बाइक में आग लगाने का लगाया आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक में लगी आग

बिल्सी
थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी सौरभ ने क़िस्त न देने पर फाइनेंसर पर पेट्रोल डालकर बाइक में आग लगाने का आरोप लगाया।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।सौरभ के अनुसार वह बाजार में खरीददारी करने वजीरगंज गया हुआ था।किस्तें जमा न होने पर फाइनेंस के दो कर्मचारियों ने उसकी बाइक रोक ली और क़िस्त जमा करने को मना करने पर दोनों कर्मचारियों पर बाइक से पेट्रोल निकालकर आग लगाने का आरोप लगाया।
उधर वजीरगंज इंसपेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी ने फाइनेंस के कर्मचारियों से बचने के लिये पेट्रोल निकालकर आग लगा दी।डर के कारण फाइनेंस के कर्मचारी वहाँ से भाग गए और सौरभ वहां से अपनी बाइक लेकर अपने गांव चला गया।थाने पर अभी तक किसी ने कोई भी शिकायत नही की है।अगर शिकायत आती है तो मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.