7:08 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव – बहिन की बारात आने के कुछ घंटे पहले भाई की करंट से मौत

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है जहां शाम को बहिन की बारात आने के कुछ घंटे पहले भाई की करंट से मौत हो गई जिसके बाद गांव मातम छा गया । परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई ।लड़का पक्ष को मौत भाई की मौत की सूचना दे दी गई लड़का पक्ष के घर में शाम को बारात ले जाने की तैयारियां चल रही थी जो दुल्हन के भाई मौत की खबर सुनते ही सारी तैयारियां धरी रह गई ।
थाना कुंवर गांव क्षेत्र के गांव अहरुइया में मंगलवार शाम को बुधपाल पुत्र बालजीत की बहिन बिमल कुमारी की बारात मिर्जापुर से आ रही थी घर में खुशी का माहौल था परिवार के सदस्य बारात आने की तैयारी कर रहे थे हलवाई शाम की दवात के लिए पकवान बना रहे थे पूड़ी के लिए आटा तैयार रखा था सब्जी और मिठाई भी तैयार हो चुकी थी । मंगलवार दोपहर घर में एक बजे बुधपाल बहिन को शादी देने के लिए लाए फ्रिज चलाने के लिए बिजली के बोर्ड में तार लगा रहे थे उन्होंने सोचा फ्रिज में कोल्डड्रिंक रख देंगे जो बारात को नाश्ते के समय पिलाई जाएगी ।बोर्ड के ऊपर दोनों तार कटे हुए थे जिससे बुधपाल का हांथ टच हो गया करंट लगते ही घर में चीख-पुकार मच गई परिजन आनन-फानन में बुधपाल को बदायूं मेडीकल कालेज लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने बुधपाल पुत्र बालजीत उम्र 30 वर्ष को मृत घोषित कर दिया परिजन बिना पोस्टमार्टम कार्यवाही के शव को गांव ले आए और शाम को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया ।भाई की मौत के बाद बहिन बिमल कुमारी का रो रोकर बुरा हाल उसके हाथों की मेंहदी लगी रह गई बारात आने की सारी तैयारियां धरी रह गई ।परिवार के लोगों ने शादी को आगे बढ़ा दिया है ।टैंट का सामान भी वापस जाने लगा गांव के हर व्यक्ति ने नम आंखों से दुख जताया । बुधपाल के दो छोटे छोटे लड़के हैं पत्नी भी रोते रोते बेसुध हो गई उसका भी रो रोकर बुरा हाल है ।।

विज्ञापन एक्सप्रेस