8:44 pm Friday , 16 May 2025
BREAKING NEWS

सिलेंडर लीक होने से घर मे लगी आग,चार झुलसे

बिल्सी
थाना क्षेत्र के ग्राम गुधनी में घर मे खाना बनाते समय एक ही परिवार के होमगार्ड विभाग में प्लाटून कमांडर सहित चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें उपचार हेतु बिल्सी निजी चिकित्सक के यहाँ लाया गया।प्लाटून कमांडर धर्म सिंह ने बताया कि खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे होमगार्ड में प्लाटून कमांडर के पद पर तैनात धर्म सिंह की पुत्रवधू वर्षा रसोई घर में गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान पाइप लीक हो जाने के कारण सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरे घर मे फैल गई और सभी लोग उसे बुझाने में जुट गए ।जिसमें धर्म सिंह उनकी पत्नी शकुंतला बेटी उषा तथा पुत्रवधू वर्षा झुलस गए। बमुश्किल आग पर काबू पाया गया।