7:15 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में एटीएम कार्ड बदलकर उच्चके ने ग्रामीण के खाते से उड़ाए 51 हजार

उझानी बदायूं 2 मई। कोतवाली पुलिस का नगर में घूमते चोर उचक्को पर कोई अंकुश नहीं। पुलिस की ढिलाई का ही नतीजा है कि गांव छतुईया निवासी पप्पू पुत्र भगवान नामक ग्रामीण बुधवार को अपनी पत्नी पूजा के साथ बैंक से रुपए निकालने पुरानी अनाज मंडी स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा की शाखा के एटीएम पर पहुंच गया और उसने रुपए निकालने के लिए एटीएम कार्ड मशीन में डाला लेकिन उसके रुपए ना निकल सके। उसके बाद स्टेशन रोड़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर पहुंचा जहां उसने रुपए निकालने को कार्ड मशीन में डाला तो उसके रुपए यहां भी न निकल सके । उसने बताया कि इस दौरान एटीएम में पहले से मौजूद एक युवक ने उसे झांसे में लेकर उसका कार्ड बदलकर किसी सुधीर का कार्ड थमा दिया । गुरुवार की सुबह जब उसके खाते से 51 हजार निकलने का मोबाइल पर मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। वह पत्नी के साथ दौड़ा दौड़ा कोतवाली पुलिस के पास आया। पप्पू ने बताया कि उसके बेटे पंकज की शादी आने वाली 5 मई को होनी है ,उसकी शादी के लिए उसने अपने खाते में पाई-पाई जोडकर रखी थी। जो एक झटके में उच्चके ने चुरा लिए।
उझानी पुलिस पीड़ित के शिकायती पत्र पर के आधार पर एटीएम की सीसीटीवी फुटेज निकलवा कर जाँच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस