11:55 am Wednesday , 21 May 2025
BREAKING NEWS

बिल्सी:- समाज की महत्वपूर्ण कड़ी होता है मजदूर:-प्रशान्त जैन

बिल्सी:-अरिहन्त ग्रुप द्वारा संचालित अरिहन्त वृक्षारोपण समिति के बैनर तले समिति संस्थापक प्रशांत जैन की अध्यक्षता में विश्व मजदूर दिवस मनाया गया संस्थापक प्रशान्त जैन से सर्वप्रथम मजदूरों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया उन्होंने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस, जिसे मजदूर दिवस या लेबर डे के नाम से भी जाना जाता है, हर साल 1 मई को दुनियाभर में मनाया जाता है। यह दिन मेहनतकश श्रमिकों की कड़ी मेहनत, समर्पण और उनके अधिकारों की रक्षा हेतु किये गये संघर्षों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। यह केवल एक अवकाश का दिन नहीं है, बल्कि श्रमिक वर्ग की सामाजिक और आर्थिक उपलब्धियों का प्रतीक है।मजदूरों को संबोधित करते हुए बोले कि मजदूर वर्ग समाज मे एक महत्वपूर्ण कड़ी होता है जो हर तरह के सम व विषम परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य पथ पर डटा रहता है ,अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि श्रमिकों के संघर्ष, बलिदान और उनकी मेहनत का प्रतीक है। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति श्रमिकों की मेहनत पर निर्भर होती है। अतः उनका सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।इस मौके पर विष्णु असावा,मृगांक जैन,अनुज वार्ष्णेय, देव ठाकुर, पीयूष वार्ष्णेय,रमेश बाबू शर्मा,डॉ श्री कृष्ण गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।