9:24 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विश्व मजदूर दिवस मनाया

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं। में आज विश्व मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों द्वारा भाषण एवं कविता प्रस्तुत किए गए, जिसमें श्रमिक वर्ग के बारे में बताया गया कि हर वर्ष एक मई को ‘विश्व मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य श्रम संघों को बढ़ावा देना और प्रोत्साहित करना है। इस मौके पर विद्यालय की ओर से श्रमिक वर्ग को विशेष उपहार भेंट किए गए। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य के.के. वर्मा जी ने बताया कि भारत में सन् 1923 में पहली बार मजदूर दिवस मनाया गया था, जिसका उद्देश्य मजदूर वर्ग को बढ़ावा देना था। यह दिन श्रमिकों के अधिकारों और उनके योगदानों का सम्मान करने के लिए समर्पित है तथा श्रमिक आंदोलन द्वारा किए गए संघर्षों और उपलब्धियों का स्मरण कराता है एवं दुनिया भर के मजदूरों को एकजुटता और सामाजिक न्याय के लिए प्रोत्साहित करता है। इस मौके पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
सौम्य सोनी जिला संवाददाता

विज्ञापन एक्सप्रेस