11:56 pm Wednesday , 28 May 2025
BREAKING NEWS

अलापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार

*“थाना अलापुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुतरई में हुई बलवे की घटना से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार”*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमित किशोर श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री के0के0 तिवारी व थानाध्यक्ष अलापुर श्री उदयवीर सिंह के पर्यवेक्षण में थाना अलापुर पुलिस द्वारा ग्राम कुतरई में दो समुदाय के बीच हुई बलवे की घटना में संलिप्त 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर विधिक कार्यवाही की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण –
दिनाँक 28.04.2025 को अंकित पुत्र राम सिंह कश्यप निवासी ग्राम सिमरिया थाना अलापुर जनपद बदायूँ अपने परिवार के साथ मुंडन कराकर ट्रैक्टर ट्राली से अपने गाँव सिमरिया वापस लौट रहे थे कि समय सायं 06.30 बजे ग्राम कुतरई चौराहा निकट सरकारी कुंआ ग्राम कुतरई में कुछ मुस्लिम समुदाय के व्यक्तियों द्वारा ट्रेक्टर को साइड न देने को लेकर विवाद व मारपीट हो गई जिसमें हिन्दु समुदाय के कुछ लोग घायल हो गये। वादी अंकित पुत्र रामसिंह नि0 ग्राम सिमरिया थाना अलापुर, बदायूँ की लिखित तहरीर के आधार पर दिनाँक 29.04.2025 को थाना अलापुर पर मु0अ0सं0 155/2025 धारा191(2)/190/115(2)/74/310(2)/351(2)/126(2)/118(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।आज दिनांक 01.05.2025 को थाना अलापुर पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्यावाही करते हुए उपरोक्त घटना में वांछित 01 *अभियुक्त अख्तर खां पुत्र शमशेर खां निवासी ग्राम कुतरई थाना अलापुर जनपद बदायूँ उम्र करीब 50* वर्ष को समय करीब 13.15 बजे गिरफ्तार किया गया।

*नाम पता अभियुक्त –*
1. अख्तर खां पुत्र शमशेर खां निवासी ग्राम कुतरई थाना अलापुर जनपद बदायूँ उम्र करीब 50 वर्ष

*गिरफ्तार करने वाली थाना अलापुर पुलिस टीम –*
1. व0उ0नि0 श्री रामनाथ कनौजिया थाना अलापुर बदायूँ
2. का0 1425 हरेन्द्र सिंह
3. का0 2037 वीरसैन

error: Content is protected !!