बिल्सी बदांयू 27 अप्रैल।
नगर बिल्सी में हल्की सी हवा या बूंदाबांदी हो जाये तो बिल्सी-उझानीमार्ग पर लाइन ब्रेकडाउन में चली जाती है।इसी तरह आज सुबह हवा चलने से मुख्य लाइन ब्रेक डाउन में चली गयी जिस कारण नगरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और हवा पानी के लिए जनरेटर का सहारा लेना पड़ा।सुबह सात बजे आये फाल्ट के कारण लगभग दोपहर दो बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। जिससे नगर में उधोग धंधे बंद रहे वहीं लोगों को पेयजलापूर्ति से भी जूझना पडा। ———————– अतुल वार्ष्णेय।











badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com