नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बदायूं में शोध निदेशालय एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक सप्ताहीय शोध कार्यशाला का समापन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समापन सत्र का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आशीष कुमार सक्सेना, मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार वाष्र्णेय एवं अन्य मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आशीष कुमार सक्सेना एवं शोध निदेशक प्रो. (डॉ.) मनवीर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में, कोर्स कोऑर्डिनेटर श्री प्रिंस विशाल दीक्षित व उनकी टीम ने कार्यशाला के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री दीक्षित ने न केवल कार्यशाला के विभिन्न तकनीकी और अकादमिक पहलुओं का सुचारू समन्वय किया, बल्कि प्रतिभागियों और विशेषज्ञ वक्ताओं के मध्य सशक्त संवाद स्थापित करने में भी अपनी विशेष कार्यकुशलता का परिचय दिया। उनकी नेतृत्व क्षमता और समर्पण के चलते कार्यशाला ने गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी स्वरूप ग्रहण किया।
कार्यशाला में शोध के विविध आयामों — जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का शोध उपकरणों में उपयोग, आंकड़ों का विश्लेषण एवं विवेचन, साहित्यिक चोरी की रोकथाम, शोध प्रस्ताव विकास, शोध नैतिकता, तथा रिपोर्ट लेखन — पर विशेषज्ञों द्वारा गहन विचार-विमर्श किया गया।
देश के विभिन्न राज्यों जैसे तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से भी प्रतिभागियों ने कार्यशाला में जुड़कर अपनी सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। लगभग तीन सौ प्रतिभागियों ने ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मोड में कार्यशाला का लाभ उठाया।
मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार वाष्र्णेय ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में कार्यशाला को प्रतिभागियों के बौद्धिक विकास में मील का पत्थर बताया। वहीं, डॉ. मदन मोहन वाष्र्णेय ने शोध की गुणवत्ता को सर्वोपरि रखते हुए सतत अनुसंधान के लिए प्रतिभागियों को प्रेरित किया।
समारोह में आयोजन समिति — शोध निदेशक प्रो. (डॉ.) मनवीर सिंह, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. विक्रांत उपाध्याय, डीएसडब्ल्यू डॉ. आशीष कुमार गुप्ता, डॉ. जीवन कुमार सारस्वत तथा कोर्स कोऑर्डिनेटर प्रिंस विशाल दीक्षित — को उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु मंचासीन अतिथियों द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. जीवन कुमार सारस्वत ने किया। अंत में शोध निदेशक प्रो. (डॉ.) मनवीर सिंह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त किया।
——– सौम्य सोनी जिला संवाददाता

















badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
