11:31 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू – चालान कटने से नाराज़ ई-रिक्शा चालक ने पेट्रोल डाल आग लगाने का किया प्रयास

बदांयू 24 अप्रैल। बदांयू की सिविल लाइंस थाने की मंडी समिति इलाके के युवक ने आज टीआई आरएल राजपूत द्वारा ई-रिक्शा का 500 रूपये का चालान काटने से गुस्साए ई-रिक्शा चालक ने सिविल लाइंस थाने पहुंच कर अपने उपर साथ लाई पेट्रोल की बोतल से पेट्रोल उंडेल लिया। आग लगाने से पहले पुलिस ने दबोच लिया। बताते हैं कि मंडी समिति इलाके के अनुज का आज 500 रूपये का चालान काट दिया जबकि अनुज का कहना है कि उसके ई-रिक्शा के काग़ज़ सही है। वहीं कल भी चालान का डर दिखाकर पुलिस कर्मियों ने उससे एक हजार रुपए ले लिए। आहत होकर उसने ऐसा कदम उठाया। एसएचओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। व इस प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.