1:52 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू – अभी रहेगी आसमान में बदली, सप्ताह में तापमान 40 होने की संभावना

।*********

चार दिन पहले हुई बूंदाबांदी से जिले के तापमान में कुछ नरमी रही। सोमवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अब धीरे-धीरे मौसम बदलेगा और इसी सप्ताह तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के पार जाने की संभावना है।

सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री अधिक रहा। रविवार को जिले का अधिकतम 36 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया था। तापमान में कमी के चलते सोमवार को भी लोगों को गर्मी से राहत मिली।

दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई, लेकिन दोपहर होते-होते आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले पांच दिनों में तापमान बढ़ेगा। अगले एक-दो दिन तक हल्के बादल छाए रह सकते है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.