नरैनी ( बदायूं) तेज रफ्तार डंपर ने कार को जोर दार टक्कर मार दी। कार सवार तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। आज सुबह नरैनी चौराहा पर सहसवान की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बिल्सी की ओर से आ रही कार को टक्कर मार दी । लोगों का कहना है डंपर की स्पीड इतनी तेज थी कि कार से टकराते हुए कई दुकानों सहित यात्री शेड को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
