*******
उझानी बदायूं 26 मार्च। नगर के एसेल किड्ज़ स्कूल में क्लास प्ले ग्रुप, LKG और यूकेजी आयोजित हेतु
एस्सेल एनुअल रिजल्ट डे एक प्रेरणादायक और उल्लासमय माहौल में संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर न केवल विद्यार्थियों की मेहनत का सम्मान किया गया, बल्कि अभिभावकों के समर्पण और शिक्षकों के अथक प्रयासों को भी सराहा गया।
कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण “एसेल मेरिटोरियस अवार्ड” से सम्मानित किए गए टॉप पोजिशन होल्डर्स रहे। अश्वी राय , मिश्टी, अन्विका, अन्वी और वंश ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी अद्भुत प्रतिभा का परिचय दिया। लवी,अग्रिमा शर्मा और अवंतिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया, वहीं समर्थ, कव्यांश, अथर्व और माधवी ने तृतीय स्थान हासिल कर अपनी मेहनत का प्रमाण दिया।


विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुधांशु गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “सफलता केवल अंक प्राप्त करने से नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से हासिल होती है।” श्री गुप्ता, जिन्हें हाल ही में “पर्सनालिटी ऑफ द ईयर” अवार्ड से सम्मानित किया गया है, ने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना की और अभिभावकों व शिक्षकों के योगदान की प्रशंसा की।
इस भव्य कार्यक्रम का संचालन कोऑर्डिनेटर शिवानी शर्मा, स्नेहा वर्मा और सवा ने किया। उन्होंने न केवल कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न किया, बल्कि छात्रों और अभिभावकों को उत्साह से भर दिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
