3:38 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

मास्टर साहब पास कर दीजीए, नहीं तो घर वाले शादी करा देंगे

।****

बदांयू 24 मार्च। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बदांयू के केंद्रों पर चल रहा है। रविवार को विज्ञान की उत्तर पुस्तिका में परीक्षक को 200 रुपये से लेकर 500 रू मिल रहे हैं, लेकिन कॉपी उत्तरों से भरी हुई थी। जांच की तो पता चला कि आधे जवाब गलत थे। माना जा रहा है कि इसी वजह से उसने रुपये रखे होंगे। एक बालिका ने पास करने की गुहार लगाई कि मास्टर साहब पास कर दीजिएगा नहीं तो घर वाले पढ़ाई बंद कर शादी करवा देंगे। इतना ही नहीं किसी कॉपी में भविष्य बचाने की गुहार तो राधे-राधे जैसे वाक्य लिखे मिल रहे हैं। उधर, रविवार को भी मूल्यांकन केंद्रों पर कांपी जांचने की प्रक्रिया जारी रही।

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए बनाऐ गये मूल्यांकन केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कांपी जांचने का कार्य किया जा रहा है।डीआईओएस प्रवेश कुमार ने बताया कि तय समय में कांपी जांचने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस